राजेपुर चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, लोहिया अस्पताल रेफर
अलीगढ़ भट्टे पर मजदूरी करने जा रहा था युवक, हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार।
राजेपुर (फर्रुखाबाद):राजेपुर चौराहे पर शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजेपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कायमगंज निवासी प्रवेश पुत्र राजेंद्र सिंह अलीगढ़ स्थित ईंट-भट्टे पर मजदूरी करता है। वह किसी काम से राजेपुर आया था और वापस भट्टी पर जा रहा था। इसी दौरान राजेपुर चौराहे पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौका पाकर वाहन समेत फरार हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर हिमांशु राजपूत ने प्रवेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया।
Hardoi, Hardoi | Oct 12, 2026