हरदोई: साधु की निर्मम हत्या से फैली सनसनी, ईंट और कुल्हाड़ी से किया गया हमला
साथी साधु हिरासत में, पुलिस मामले की जांच में जुटी।
हरदोई:जिले में एक साधु की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, साधु पर ईंट और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के एक साथी साधु को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी पूरी तरह से खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Hardoi, Hardoi | Oct 12, 2026