प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
--------------------
आज दिनांक 24 जून, 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में जिला के सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक पत्रकार बंधुओं के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिले भर में जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा प्रशासन की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय एवं सकारात्मक संवाद से शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होता है।
जिला पदाधिकारी महोदय ने नालंदा जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, ग्रामीण विकास एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की तथा इन कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पारदर्शिता, जनसहभागिता एवं उत्तरदायी प्रशासन की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा मीडिया के सुझावों एवं सकारात्मक सहयोग का सदैव स्वागत करेगा।
बैठक में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों ने भी जिले के विकास एवं जनहित के मुद्दों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा जिला प्रशासन के साथ समन्वित रूप से कार्य करने का आश्वासन दिया।
जिला प्रशासन, नालंदा, मीडिया एवं प्रशासन के मध्य सकारात्मक सहयोग और संवाद के माध्यम से जिले के समग्र विकास एवं जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता,प्रभारी उप विकास आयुक्त सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रभारी /प्रतिनिधि शामिल थे ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Jun 24, 2026