परिवहन विभाग के द्वारा जिला में विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है। आज पुरैनी बस स्टैंड में परिवहन विभाग के पदाधिकारी और कर्मियों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान काटा जा रहा है।
जिला परिवहन कार्यालय, मधेपुरा द्वारा सभी वाहन स्वामियों से अपील की जाती है कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक कागजात अद्यतन एवं वैध रखें तथा यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।
वाहन जाँच अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का अनुपालन कराना है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar