LSDG थीम-2 एवं थीम-3 पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
जिला पंचायत संसाधन केंद्र (DPRC), मधेपुरा में स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों (LSDG) के अंतर्गत थीम-2 (स्वस्थ पंचायत) एवं थीम-3 (बाल हितैषी पंचायत) विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान स्वस्थ एवं स्वच्छ पंचायत के निर्माण, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रतिभागियों को स्वच्छता के महत्व, साफ-सफाई बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने एवं पर्यावरण अनुकूल जूट के थैले का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायतों को स्वस्थ, स्वच्छ, बाल हितैषी एवं सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar