चित्तौड़गढ़: राशमी में बस स्टैंड तिराहे पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में युवक घायल जबकि दूसरा बाइक सहित फरार, घायल उदयपुर रेफर
राशमी में दो बाइक की भिड़ंत में एक बाइक सवार घायल हो गया जबकि दूसरा बाइक सहित फरार हो गया। गंभीर हालत में बाइक सवार को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां से उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया। पता चला है कि राशमी निवासी 45 वर्षीय चंपालाल पुत्र छगनलाल पुरबिया बाइक लेकर गैस गोदाम की ओर से घर लौट रहा था। इस दौरान बस स्टैंड तिराहे पर सामने बाइक सवार ने उसे टक्कर दी।