चित्तौड़गढ़: मौसम विभाग द्वारा चित्तौड़गढ़ में रविवार को भारी बारिश का जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट, जारी की गई लोगों के लिए एडवाइजरी
मौसम विभाग द्वारा रविवार को चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अति भारी बारिश के साथ मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने के आसार जताए गए है। इस चेतावनी को देखते हुए लोगों को निचले इलाकों, अंडरपास, बरसाती नालो से दूर रहने की एडवाइजरी भी जारी की गई।