चित्तौड़गढ़: आकोडिया-दुगार के बीच शिक्षक पर जानलेवा हमला, चित्तौड़गढ़ से भीलवाड़ा रेफर- सिर पर इतने सरिये बरसाए कि हेलमेट भी टूट गया
पारसोली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने स्कूल से घर जा रहे शिक्षक नंदलाल सालवी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरो ने साथी शिक्षक सम्पत लाल धाकड़ को भी नही बख्शा। इस घटना में एक टीचर के हाथ पैर फ्रैक्चर हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद एक को देर रात चित्तौड़गढ़ लाया गया जहां से उसे आज दोपहर में भीलवाड़ा रेफर कर दिया गया।