चित्तौड़गढ़: सांवरिया जी विश्रांति गृह में आयोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 6 राज्यों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा सांवरिया जी विश्रांति गृह में आयोजित 3 दिवसीय वेस्ट इण्डिया सब जूनियर बॉयस एण्ड गल्र्स क्लासिक पॉवर लिफ्टिंग चेम्पियनशिप- 2024 के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। राजस्थान के साथ मध्य प्रदेश और गुजरात के खिलाड़ी अपने अपने वर्ग में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों पर भारी दिखाई दिए और पदक अपने नाम करने में कामयाब रहे।