चित्तौड़गढ़: हजारेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के महीने को लेकर सहस्त्र धारा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया
चित्तौड़गढ़ में पावटा चौक स्थित हजारेश्वर महादेव मंदिर पर चित्तौड़गढ़ में सुख समृद्धि की कामना को लेकर सहस्त्र धारा रुद्राभिषेक किया गया। मंदिर के महंत श्री चंद्र भारती महाराज द्वारा विधि विधान व पूजा अर्चना के साथ में सहस्त्र धारा रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी अभिषेक में मौजूद रहे।