कोईलवर: कोईलवर के धनडीहा में महाभारत थीम पर तीन दिवसीय आर्ट एग्जीबिशन, पेंटिंग के जरिए जीवंत हुए पौराणिक प्रसंग
कोईलवर प्रखंड के धनडीहा में महाभारत की थीम पर आधारित तीन दिवसीय आर्ट एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। रिया नंदनी की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में महाभारत के विभिन्न प्रसंगों और पात्रों को आकर्षक पेंटिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी में दर्जनो कलाकृतियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। आयोजको के द्वारा मंगलवार शाम 4:00 बजे दी गई जानकारी।