गुवा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक कबाड़ी व्यवसायी की हत्या कर उसके शव को बड़े पत्थर से बांधकर कारो नदी में फेंक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार सुबह शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 39 वर्षीय कुर्मान शेख के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा का निवासी था।