चकाई में स्कूल जाने वाले रास्ते पर बाउंड्री निर्माण, छात्रों में आक्रोश
रास्ता बंद करने का आरोप, पहले भी छात्रों ने किया था प्रदर्शन
चकाई प्रखंड के सरौन स्थित प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाने वाले रास्ते को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि एक दबंग व्यक्ति द्वारा स्कूल जाने वाले रास्ते पर बाउंड्री निर्माण कराया जा रहा है, जिससे छात्रों के आवागमन का रास्ता प्रभावित हो रहा है।
इसी समस्या को लेकर कुछ समय पहले छात्रों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया था और प्रशासन से रास्ते को अवरोध मुक्त कराने की मांग की थी। अब रास्ते पर बाउंड्री निर्माण का काम शुरू होने से छात्रों और ग्रामीणों में फिर से नाराजगी देखी जा रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर स्कूल जाने वाले रास्ते को सुचारू रखने की मांग की है।
#चकाई #jamuinews #apnajamui
Jamui, Jamui | Sep 30, 2026