नरकटियागंज के आर्य समाज मंदिर रोड से अतिक्रमण हटाए जाने के बाद अतिक्रमणकारी पून: काबिज होने लगे है। सड़क पर फिर से दुकाने लगने लगी है। उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में आर्य समाज मंदिर रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई, वहीं अब पूर्व से चिन्हित 51 स्थायी अतिक्रमण कारियों के भूमि के बारे में अंचल प्रशासन की ओर से कार्यवाही शुरू कर दी है।