पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान प्रकाश नगर मुहल्ला निवासी तंजीम आलम एवं अफरोज आलम के रूप में की गई है। अपर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश के आलोक में शिकारपुर थाना के सामने वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।