नरकटियागंज डीएवी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने विभिन्न तरह के प्रोजेक्ट बनाकर प्रदशनी में शामिल किया। विज्ञान प्रदर्शनी की उद्घाटन एसडीएम सूर्य प्रकाश गुप्ता, एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, समाजसेवी वर्मा प्रसाद आदि ने संयुक्त रूप से किया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों के प्रयोग को देखकर अतिथियों ने खूब सराहना की।