शिकारपुर थाना क्षेत्र के पंडयी चौक से खनन विभाग ने एक बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि खनन विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान पंडयी चौक से बालू खनन कर भाग रहे ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ पुलिस को सौंपा है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर लिया गया है।