नरकटियागंज के पुरानी बाजार में साईकिल चोरी करते तीन नाबालिगों को लोगो ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तीनों थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव के रहने वाले हैं। वार्ड दो के पार्षद प्रतिनिधि जयप्रकाश उर्फ जेपी ने बताया कि शुक्रवार को नगर परिषद के एक सफाईकर्मी भूलन की साईकिल तीनो ने चोरी कर ली।