अटरू: अटरू के जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर धरने पर बैठे
Atru, Baran | Jul 20, 2026 अटरू जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों का फूटा गुस्सा, मुख्य गेट पर धरना; सड़क जाम के बाद प्रशासन हरकत में अटरू (बारां)। जवाहर नवोदय विद्यालय अटरू में सोमवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। विभिन्न समस्याओं से नाराज छात्र विद्यालय से बाहर निकलकर मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। इससे पहले छात्रों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।