*सुरक्षित बचपन का अभियान अंतर्गत सेन्ट मेरी विद्यालय में लगाया जागरूकता*
बड़वानी 4 नवंबर2026/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी में सुरक्षित बचपन अभियान अंतर्गत कानून जानों, बचपन बचाओं थीम पर आयोजित हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी श्री महेन्द्र कुमार जैन के निर्देशानुसार प्रथम जिला न्यायाधीश श्री चंदन सिंह चौहान श्री कपिल वर्मा, जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं श्री रॉबिन दयाल जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान अंतर्गत तृतीय दिवस में सेन्ट मेरी स्कूल बड़वानी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रथम जिला न्यायाधीश चंदनसिंह चौहान द्वारा बालकों से लैंगिक सरक्षण अधिनियम की जानकारी दी गई एवं सरल शब्दों में विधि संबधित बालकों के अधिकारों के बारे में बताया गया।
उक्त शिविर में श्री कपिल वर्मा, जिला न्यायाधीश/सचिव द्वारा उपस्थित बच्चों को नालसा शिक्षा योजना, बाल अनुकुल विधिक सेवाएं, पॉक्सों एक्ट, बाल विवाह निषेध अधिनियम बाल श्रम, शिक्षा का अधिकारी, किशोर न्याय अधिनियम, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, नशा मुक्ति, लैंगिक समानता, नालसा टोल फ्री नं. 15100 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्. तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
उक्त शिविर में श्री रॉबिन दयाल, जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा गुड-टच, बेड-टच, महिलाओं के अधिकारी, केरियर गाईडेंस, विधिक सलाह-सहायता के संबंध में जानकारी दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि हमें अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है तभी हम अपने साथ होने वाले अन्याय के विरूद्ध आवाज उठा सकते है।
उक्त शिविर में बाल कल्याण समिति सदस्य सुश्री जया शर्मा द्वारा चाईल्ड हेल्पलाईन नम्बर 1098 एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
पुलिस विभाग बड़वानी से साईबर एक्सपर्ट श्री रितेश खत्री द्वारा ऑन लाईन गेमिग एवं साईबर अपराधों के बारे में जानकरी दी।
7 views | Barwani, Madhya Pradesh | Nov 4, 2026