विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के जमनीजारा में अनियंत्रित हाइवा ने सवारी वाहन को रौंदा, एक का हाथ कटा, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
विष्णुगढ़ के जमनीजारा में अनियंत्रित हाइवा ने सवारी वाहन को रौंदा, एक का हाथ कटा; ग्रामीणों का सड़क जाम। विष्णुगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर जमनीजारा के पास गुरुवार को एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार हाइवा ने सवारी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में सवारी वाहन के परखच्चे उड़ गए। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।