पूर्णागिरि: पुलिस कप्तान अजय गणपति ने टनकपुर बनबसा के बाढ़ व आपदा संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
गुरूवार को पुलिस कप्तान अजय गणपति नें शारदा घाट सहित टनकपुर बनबसा के आपदा व बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। उन्होंनें टनकपुर के शारदा घाट क्षेत्र के अलावा जल पुलिस चौकी का भी जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उन्होंनें आपदा के दौरान सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अलर्ट रहने के लिए निर्देशित किया l