पूर्णागिरि: टनकपुर के ग्राम पंचायत नायकगोठ में सर्प दंश से एक महिला व युवक की हुई मौत
मंगलवार को ग्राम पंचायत नायकगोठ में सर्प दंश से एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया हैं। जिनमे एक महिला और एक युवक बताये जा रहे हैं। उपजिला अस्पताल के डॉ मानवेन्द्र शुक्ला के मुताबिक एक महिला व एक युवक को साँप के काटने के बाद अस्पताल लाया गया। जिनका प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर दशा को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया l