पूर्णागिरि: राजकीय महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान के लिए सीएम कैंप कार्यालय टनकपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
टनकपुर के राजकीय महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओ के समाधान के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नें मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सीएम कैम्प कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल को सौंपा। जिसमे उन्होंनें डिग्री कॉलेज की समस्याओं का जल्द समाधान किये जाने की मांग की हैं।