पूर्णागिरि: टनकपुर के छीनी चौकी परिसर में दोगाड़ी वन रेंज के तत्वाधान में वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
गुरूवार को दोगाड़ी वन रेंज द्वारा वन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में छीनी चौकी परिसर में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और पेड़ो के महत्त्व के बारे में स्थानीय ग्रामीणों को जानकारी देने के साथ ही विभिन्न प्रजातियों के पौध रोपित किये गये l