पूर्णागिरि: तालियाबांझ में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क का गलत सर्वे किए जाने के विरोध में टनकपुर एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन
गुरूवार को क्षेत्र के तमाम जन प्रतिनिधियों नें भाजपा नेता शंकर जोशी के नेतृत्व में जिला अधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम आकाश जोशी को सौंपा। जिसमे उन्होंनें ग्राम पंचायत तलियाबाँझ में लोक निर्माण विभाग द्वारा अखबारा कोट नैक्यूडा छिड़ा रोड की पैमाइस को गलत करार दिया। उन्होंनें कहा इसमें विभाग द्वारा ग्रामीणों के हितों को नजर अंदाज किया जा रहा हैं।