पूर्णागिरि: पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते टनकपुर की शारदा नदी उफान पर, बांटनागाढ़ में लगातार आ रहा है मलवा
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद मंगलवार की रात से पहाड़ो पर हों रही लगातार बारिश के चलते बुधवार को शारदा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा हैं। इसके अलावा टनकपुर पूर्णागिरी मार्ग के बाटनागाढ़ में लगातार मलबा आने से यातायात बंद हों रहा हैं। प्रशासन द्वारा बाटनागाढ़ में दो जेसीबी लगायी गयीं हैं, जो लगातार मलबे को हटा रही हैं।