मनोहरथाना: चाचोरनी में दीपावली स्नेह मिलन समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच का भव्य स्वागत किया गया
चाचोरनी में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच ममता नागर प्रतिनिधि नवीन नागर, पूर्व सरपंच रामगोपाल नागर, जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी गजेंद्र नागर एवं जनपद प्रत्याशी हरिमोहन मीणा व वार्ड पंच, पंच पटेल एवं अन्य जन-प्रतिनिधियों का साफा, फूल माला पहनाकर व आतिशबाजी कर भव्य स्वागत सत्कार किया गया।