रायबरेली: बचत भवन सभागार में जिले के सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक शुरू, अधिकारियों से मांगा विकास पर जवाब
Raebareli, Raebareli | Sep 9, 2026
कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में,बुधवार को जिले के सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दौरे के दूसरे दिन यहां,दिशा की बैठक में शामिल हुए हैं।इस बैठक में कैबिनेट मंत्री राज्य मंत्री विधायक जनप्रतिनिधि अधिकारी मौजूद रहे।विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे राहुल गांधी ने कहा कि,आम जनमानस इस समय कई समस्याओं से जूझ रहा है जिसका समाधान करना सभी जनप्रतिनिधि का काम।