हायाघाट: मझौलिया गांव में सांप-नेवले की जबरदस्त जंग, 8 फीट के सांप पर नेवला भारी, ग्रामीणों ने देखा
हायाघाट प्रखंड के मझौलिया गांव में शुक्रवार को उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब एक विशाल सांप और नेवले के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरू हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, सांप की लंबाई करीब 8 फीट बताई जा रही थी। सांप और नेवले की इस अनोखी जंग को देखने के लिए देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नेवला लगातार सांप के हमला किया