जगदीशपुर: कुतुबगंज में दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम
भागलपुर में शुक्रवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज मोहल्ले में हुई। बाइक सवार अपराधियों ने पप्पू को गोली मारी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।