जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा आज उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार और सदर एसडीओ श्री अरुण कुमार के साथ संग्रामपुर अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने एव इसका कड़ाई से अनुपालन करने हेतु सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिए।
दाखिल खारिज के लंबित मामलो को यथाशिघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।
परिमार्जन से संबंधित लंबित मामलों को यथाशिघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।
आवास के दूसरे एव तिसरे किश्त के भुगतान पूर्व सभी लाभुकों की शत प्रतिशत Geo tagging करा लेने का निर्देश दिया गया।
संभावित बाढ़ से संबंधी आपदा से निपटने के आवश्यक तैयारी करने के लिए अंचल अधिकारी को निर्देशित किया गया। विशेष रूप से सामुदायिक किचेन, पशुआहार,पेयजल से संबंधित शत प्रतिशत तैयारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar