बीना: ग्राम गौहर में 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Bina, Sagar | Mar 25, 2025 23 वर्षीय कीरत पिता शीलचंद साहू निवासी ग्राम गौहर घर पर सो रहा था मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे परिजन जब युवक को जगाने पहुंचे तो युवक को फांसी के फंदे पर झूलता देखा। जिसकी सूचना परिजनों ने मंडी बामोरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर जवान पहुंच गए और मृतक को फांसी के फंदे से उतारा। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का का पोस्टमार्टम कराया है।