बीना: ग्राम कजरई सोसाइटी में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दिया गया शव
Bina, Sagar | Mar 25, 2025 20 वर्षीय रियंका पति भारत अहिरवार निवासी ग्राम कजरई सोसाइटी ने सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते घर में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी के फंदे पर झूलता देख परिजनो ने मामले की सूचना मंडी बामोरा पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने मंगलवार सुबह मृतक नवविवाहिता का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनो के सुपुर्द कर दिया।