बीना: सिविल अस्पताल में रात भर डॉक्टर के नहीं रहने से मरीज़ होते रहे परेशान, SDM ने कहा- नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
Bina, Sagar | Mar 24, 2025 सिविल अस्पताल में रविवार शाम 7:00 से मरीज डॉक्टर का इंतजार करते रहे और रविवार रात 8:00 से सुबह 8:00 बजे तक महिला डॉक्टर की ड्यूटी थी जो अनुपस्थिति रही। रात में कई गंभीर हालत में मरीज पहुंचे जिसमें ट्रेन दुर्घटना का मरीज भी पहुंचा था। लेकिन डॉक्टर नहीं होने की वजह से आरपीएफ जवान परेशान होते रहे। और घायल तड़पता रहा। एसडीएम ने कार्रवाई की बात कही है।