बीना: 2 दिन के अवकाश के बाद सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पहुंचे कृषि उपज मंडी, सड़क पर लगा जाम
Bina, Sagar | Mar 24, 2025 किसानों की उपज आना शुरू हो गई है और कृषि मंडी में अपनी उपज विक्रय करने बड़ी संख्या में किसान अपने वाहनों से पुहंच रहे है वही दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को कृषि मंडी खुली ओर सैकड़ो ट्रेक्टर ट्रालियों से किसान अपनी उपज लेकर पुहंचे। लेकिन ज्यादा तादाद में वाहन पहुचने से कृषि मंडी में जगह कम होने के कारण सर्वोदय चौराहे तक किसानों के वाहनों की कतार लग गई।