बीना: स्टेशन रोड कन्हैया मार्केट में किराना व्यापारी ने गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया, व्यापारी सागर जिला अस्पताल रेफर
Bina, Sagar | Mar 24, 2025 व्यापारी राजेश पिता कन्हैया लाल जैन ने स्टेशन रोड कन्हैया मार्केट स्थित किराना दुकान में अज्ञात कारणों के चलते ब्लेड से गला एवं अपने हाथ को काटकर जान देने की कोशिश की। आवाज सुनकर आसपास मौजूद दुकानदारों ने लहूलुहान हालत में व्यापारी को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में व्यापारी को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।