मृतक गोताखोर की विधवा उर्मिला बाई को मंत्री मदन दिलावर ने सौंपा 10 लाख रुपए का चेक
उर्मिला बाई के पति प्रकाश चंद अहीर गोताखोर की खदान में डूबने से हो गई थी मौत
कोटा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की उपस्थिति मैं नगर पालिका रामगंजमंडी अध्यक्ष नरेंद्र कला तथा पूर्व अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल ने प्रकाश चंद अहीर गोताखोर की विधवा श्रीमती उर्मिला बाई को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।
ग्राम पंचायत हाथिया खेड़ी के गांव बोरिना निवासी स्वर्गीय प्रकाश चंद अहीर जो की गोताखोर थे, कि एक खदान में ट्रैक्टर निकलते समय डूबने से मौत हो गई थी।
दुखद घटना पर संवेदना प्रकट करने रामगंज मंडी के विधायक एवं शिक्षा में पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर मृतक के घर पहुंचे थे। इस अवसर पर श्री दिलावर ने खान के मालिक ए एस आई कंपनी के जरिए मृतक की पत्नी उर्मिला बाई को 11 लाख रुपए की मदद दिलाने की घोषणा की थी। आज सोमवार को उक्त सहायता राशि 10 लाख का चेक नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र काला और पूर्व अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल के साथ मंत्री मदन दिलावर ने स्वर्गीय प्रकाश चंद अहीर गोताखोर की पत्नी श्रीमती उर्मिला बाई को सोपा। शेष एक लाख रुपए भी शीघ्र ही महिला को दिये जाएंगे।
इस अवसर पर श्रीमती उर्मिला बाई के साथ रामस्वरूप अहीर, अलोद,प्रदीप अहिर अरलाई,अजय यादव अलोद, अनिल राठौड़ चेचट, हरीश चौहान बुरन खेड़ी आदि उपस्थित थे।
Sangod, Kota | Oct 12, 2026