कोटा कुन्हाड़ी पुलिस की कार्रवाई.....
हिस्ट्रीशीटर देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार,
कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अभिषेक भूमलिया (29) को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, अवैध हथियार और मारपीट सहित 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।कुन्हाड़ी थानाधिकारी देवेश भारद्वाज ने बताया कि 12 अक्टूबर को गश्त के दौरान बेंचमार्क सिटी नहर के पास एक युवक के अवैध देशी कट्टे के साथ घूमने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां मुखबिर के बताए हुलिए का युवक दिखाई दिया।
Sangod, Kota | Oct 12, 2026