कोटा में चोरी के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार
कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र की न्यू आकाशवाणी कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 100 सीसी टीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों का रूट ट्रेस किया और बारां से दोनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की पानी की मोटर, बिजली के तार और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।नयापुरा थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि 4 अक्टूबर को न्यू आकाशवाणी कॉलोनी निवासी रजा खान के घर से पानी की मोटर और बिजली के तार चोरी हो गए थे। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।100 सीसी टीवी कैमरों की फुटेज खंगालीचोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। कैमरों की फुटेज का तकनीकी विश्लेषण किया। फुटेज के आधार पर आरोपियों के आने-जाने का रास्ता ट्रेस किया गया। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बारां से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामदपुलिस ने मामले में बारां निवासी लोकेश प्रजापत (32) और विज्ञान नगर निवासी रिजवान (48) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों तक पहुंचने के लिए टीम ने लगातार सात दिन तक अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान चोरी की पानी की मोटर, बिजली के तार और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई।
Sangod, Kota | Oct 12, 2026