दिल्ली में कांग्रेस के विरोध मार्च में शामिल हुए कोटा के कार्यकर्ता, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
कोटा शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम के नेतृत्व में दिल्ली पहुंच हुए मार्च में शामिल
पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित विशाल विरोध मार्च में भाग लिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए इस मार्च में देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस दौरान राखी गौतम ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा करना कांग्रेस के हर कार्यकर्ता का संकल्प है। वोट की ताकत और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने और जनता की आवाज बुलंद करने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है।
Sangod, Kota | Oct 12, 2026