कारखानो ने गांव वालो का जीवन अस्त-व्यस्त करके रखा है, गांव छोड़ने को मजबूर ग्रामीण
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले अंतर्गत तखतपुर ब्लॉक के ग्राम डिघोरा (मुरू मार्ग) के निवासी इन दिनों गंभीर स्वास्थ्य संकट से गुजर रहे हैं। गांव में स्थित Vraj Iron & Steel Limited कारखाने से निकलने वाले अत्यधिक काले जहरीले धुएं और प्रदूषण ने ग्रामीणों का जीना दुभर कर दिया है।
गांव वालों की प्रमुख समस्याएं:
अत्यधिक काला धुआं: कारखाने की चिमनियों से उठने वाले धुएं ने पूरे गांव को अपनी आगोश में ले लिया है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो रही है और हवा जहरीली हो चुकी है।
गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं: दूषित वातावरण और प्रदूषण के कारण छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को खाज-खुजली (त्वचा रोग), सांस लेने में तकलीफ, और अस्थमा जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।
पर्यावरण
#biladpurbreakingnews #bilaspurindustryarea #bilaspurchhattisgarh #dighorabilaspur #viralvideo