हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने इंद्रलोक तिराहा के पास चेकिंग के दौरान पकड़े 2 स्मैक तस्कर, 151.42 ग्राम स्मैक बरामद
कांवड़ मेले में स्मैक बेचने की जुगत में लगे 2 तस्करों को सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इंद्रलोक तिराहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास से पकड़े गए दोनों आरोपी साहिब और फहीम पर NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी बरेली के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से 151.42 ग्राम स्मैक के साथ बाईक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 2 मोबाईल बरामद हुए हैं।