हरिद्वार: रेलवे स्टेशन हरिद्वार पहुंचे सीओ जीआरपी स्वप्निल मुयाल, कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
सुबह सवेरे CO GRP स्वप्निल मुयाल हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचे और उन्होंने कावड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हरिद्वार रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में तैनात पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। बता दे कि ट्रेनों के जरिए लाखों की संख्या में कांवड़िए गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं और जीआरपी पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।