हरिद्वार: पिछले चौबीस घंटों में 42 लाख कांवड़ियों ने भरा हरकीपौड़ी से जल, अब तक संख्या पहुंची 1करोड़ 21 लाख 40 हजार: SSP कार्यालय
SSP कार्यालय ने रविवार रात आंकड़े जारी करते हुए बताया शनिवार शाम 6 बजे से रविवार शाम 6 बजे तक कुल 42 लाख कांवड़ियों ने हरकीपौड़ी से गंगाजल लेकर रवानगी की। 22 जुलाई से शुरू हुई कांवड़ मेले में अब तक कुल 1 करोड़ 21 लाख 40 हजार कांवड़िया रवाना हो चुके हैं और लगातार कावड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है जिसे देखते हुए सभी एग्जिट प्वाइंट खोल दिए गए हैं।