हरिद्वार: सावन के दूसरे सोमवार पर दक्षेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
आज सावन के दूसरे सोमवार पर हरिद्वार के प्रसिद्ध दक्षेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के भुगतान इंतजाम किए हैं। सुबह सवेरे से ही भगवान शिव के भक्त मंदिर में जाकर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर रहे हैं। मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव इसी मंदिर में रहकर सृष्टि का संचालन करते हैं।