हरिद्वार: सीसीआर भवन में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कांवड़ मेले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 42 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
सीसीआर भवन में आज एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कांवड़ मेले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 42 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। सम्मान पाने वाले पुलिसकर्मी चौक चौराहों पर भीषण गर्मी में ईमानदारी से ड्यूटी दे रहे हैं। एसएसपी ने सभी की पीठ थपथपाई और आगे भी ऐसे ही ड्यूटी करने की अपील की। सम्मान पाने वालों में एसपीओ, एसआई और कांस्टेबल शामिल और सबने आभार व्यक्त किया