हरिद्वार: नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्यामपुर में क्रेटा कार ने बाइक सवार कांवड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत व दो घायल
नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्यामपुर में बड़ा हादसा हो गया। यहां बाईक सवार कांवड़ियों को तेज रफ्तार क्रेटा कार ने टक्कर मार दी। जिससे एक कांवड़िया की मौके पर मौत हो गई जबकि 2 घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। नाराज कांवड़ियों ने भी क्रेटा सवार लोगों को पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला तब जा कर मामला शांत हुआ।