ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा: न्यायाधीश श्रीमती पूर्वी तिवारी ने न्याय से आंगनवाड़ी तक किया औचक निरीक्षण
बच्चों की शिक्षा, पोषण और स्वच्छता व्यवस्थाओं को परखने के उद्देश्य से न्यायाधीश श्रीमती पूर्वी तिवारी ने ढीमरखेड़ा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में मौजूद बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई-लिखाई और अंग्रेजी ज्ञान की भी जांच की।