सरदारशहर: हनुमानगढ़-गंगानगर CET का पेपर देने जा रहे सरदारशहर के अभ्यर्थी 4 से 6 घंटे बसों में खड़े रहकर परीक्षा केंद्र पहुंच रहे
सरदारशहर के CET परीक्षार्थियों का सेंटर हनुमानगढ़ और गंगानगर में आया है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा करवाई जा रही है। लेकिन यह निशुल्क यात्रा परीक्षार्थियों के लिए अब परेशानी का सबब बनती हुई दिखाई दे रही है। रोडवेज प्रशासन की ओर से बड़ी संख्या में अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की गई है।